रचा बड़ा इतिहास टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 399 रन बनाकर

जिसका पहला मैच 22 सितम्बर हुआ है जिसका बिजेता भारत है भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच बीते शुक्रवार 22 सितंबर को खेला गया था। जिसे भारतीय टीम ने 5 विकेट से जीत लिया। अब भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच इस सीरीज का दूसरा वनडे मैच रविवार 24 सितंबर को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा तो चलिये जानते है की क्या रचा बड़ा इतिहास टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 399 रन बनाकर

भारतीय बल्लेबाजों ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार प्रदर्शन किया। ओपनर शुभमन गिल (104) और श्रेयस अय्यर (105) ने शतक जड़ा  जबकि सूर्यकुमार यादव (नाबाद 72) और कार्यवहाक कप्तान केएल राहुल (52) ने अर्धशशतकीय पारियां खेलीं। ईशान किशन ने 31 रन का योगदान दिया। भारत ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 399 रन बनाए और एक बड़ा इतिहास रच डाला। दरअसल, भारत का यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ा स्कोर है।

टीम इंडिया का इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध हाईएस्ट वनडे टोटल 383/6 था, जो उसने 2013 में बैंगलुरु में बनाया। वहीं, भारत ने 2013 में जयपुर के मैदान पर 362/1 का स्कोर बनाया। इसके अलावा, भारत ने 2019 में मोहाली में 358/9 का स्कोर खड़ा किया। बता दें कि भारत ने आज जो 399/5 का टोटल बनाया है, यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में ओवरऑल चौथा सबसे बड़ा स्कोर है। ऑस्ट्रेलिया के सामने सबसे बड़ा वनडे स्कोर इंग्लैंड ने खड़ा किया। इंग्लैंड ने 2018 में 481/6 बनाए थे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ा वनडे स्कोर

  • 481/6 – इंग्लैंड, नॉटिंघम, 2018
  • 438/9 – दक्षिण अफ़्रीका, जोहान्सबर्ग, 2006
  • 416/5 – दक्षिण अफ़्रीका, सेंचुरियन, 2023
  • 399/5 – भारत, इंदौर, 2023
  • 383/6 – भारत, बेंगलुरु, 2013

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन की दूसरे वनडे में जमकर कुटाई हुई। उन्होंने 10 ओवर में 103 रन देकर 2 विकेट चटकाए। ग्रीन के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरा सबसे महंगा वनडे स्पैल डाला है। इसके अलावा, ग्रीन की एक और शर्मनाक लिस्ट में एंट्री हो गई है। वह वनडे में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे महंगा ओवर फेंकने वाले संयुक्त गेंदबाज हैं। ग्रीन ने भारतीय पारी के 44वें ओवर में 26 रन लुटाए। सूर्याकुमार ने इस ओवर की शुरुआती चार गेंदों पर छक्के ठोके। इसके बाद, सूर्या ने पांचवीं और राहुल ने छठी गेंद पर सिंगल निकाला।

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे महंगा वनडे स्पैल

  • 0/113 – मिक लुईस बनाम एसए, जोहान्सबर्ग, 2006
  • 0/113 – एडम जम्पा बनाम एसए, सेंचुरियन, 2023
  • 2/103 – कैमरून ग्रीन बनाम आईएनडी, इंदौर, 2023
  • 0/100 – एंड्रयू टाई बनाम इंग्लैंड, नॉटिंघम, 2018
  • 3/92 – झाय रिचर्डसन बनाम इंग्लैंड, नॉटिंघम, 2018

वनडे में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे महंगा ओवर

  • 26 – साइमन डेविस बनाम इंग्लैंड, पर्थ, 1987
  • 26 – क्रेग मैक्डरमोट बनाम दक्षिण अफ्रीका, सेंचुरियन, 1994
  • 26 – जेवियर डोहर्टी बनाम भारत, बेंगलुरु, 2013
  • 26 – एडम ज़म्पा बनाम दक्षिण अफ्रीका, सेंचुरियन, 2023
  • 26 – कैमरून ग्रीन बनाम भारत, इंदौर, 2023